| तिलक ब्रिज मेट्रो टनल पर नॉर्दर्न रेलवे का ब्रेक - Tilak Bridge subway tunnel on the Northern railwa by railenquiry on 01 July, 2013 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
railenquiry | तिलक ब्रिज मेट्रो टनल पर नॉर्दर्न रेलवे का ब्रेक - Tilak Bridge subway tunnel on the Northern railwa on 01 July, 2013 - 08:00 PM | |
नई दिल्ली।। केंद्रीय सचिवालय से कश्मीरी गेट के बीच बन रही मेट्रो की हैरिटेज लाइन पर नॉर्दर्न रेलवे ने अड़ंगा लगा रखा है। इस लाइन पर मंडी हाउस से आईटीओ के बीच मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल तिलक ब्रिज स्थित रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजरेगी। लेकिन नॉर्दर्न रेलवे की तरफ से इसकी इजाजत नहीं मिलने की वजह से टनल बनाने का काम रुका हुआ है। डीएमआरसी के अधिकारी इस बात से हैरान हैं कि टनल बनाने के लिए सभी जरूरी परमिशन लेने बावजूद नॉर्दर्न रेलवे काम आगे बढ़ाने की इजाजत नहीं दे रहा , जबकि रेलवे बोर्ड तक इसके लिए इजाजत दे चुका है। | ||