| रेलवे लाइन परीक्षण करने वाले इंजन से टकरायी कार, एक की मौत by puneetmafia on 22 November, 2012 - 06:00 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | रेलवे लाइन परीक्षण करने वाले इंजन से टकरायी कार, एक की मौत on 22 November, 2012 - 06:00 AM | |
पंजाब के जालंधर में रेलवे लाइनों की जांच करने वाले रेल इंजन से एक कार टकरा गयी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी. जालंधर जिले के शाहकोट इलाके में बुधवार को रेलवे लाइनों की जांच करने वाले एक रेल इंजन की टक्कर एक कार से हो गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जीआरपी सूत्रों ने बताया कि जालंधर जिले के शाहकोट से तीन किलोमीटर दूर एक गांव के निकट बुधवार को एक मानव रहित रेलवे फाटक पर रिपेयर इंजन की टक्कर एक कार से हो गयी जिससे इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मरने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है और स्थिति का जायज़ा लेने के लिए मौके पर संबंधित अधिकारी पहुंच रहे हैं. | ||