| यात्रियों को होना होगा जागरूक: माथुर by railgenie on 15 June, 2013 - 03:01 AM | ||
|---|---|---|
railgenie | यात्रियों को होना होगा जागरूक: माथुर on 15 June, 2013 - 03:01 AM | |
जबलपुर. रेल विभाग रेल यात्रियों को बेहतर सेवा देने कटिबद्द है. रेल यात्रियों को भी जागरूक होना जरुरी है यह बात एक अनौपचारिक चर्चा के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीयूष माथुर ने कही. उन्होंने बताया की रेल विभाग हर तरह से रेल यात्रियों को सुविधा प्रदान कर रहा है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच के साथ-साथ भीड़ के दौरान रेलों के डिब्बों में होने वाली गंदगी को दूर करने प्राइवेट ठेके दिए गए है. साथ ही यात्रियों को अच्छा खानपान उपलब्ध हो इस विशेष नजर रखी जाती है. चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रेनों और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन 5 और 6 प्लेटफार्म का निर्माण करा रहा है जो जल्द ही पूरा हो जयेगा. इसी प्रकार ईलेक्ट्रिक सीढ़ियों और लिफ्ट का भी निर्माण कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि बल की कमी होने के बाद भी यात्रियों को बेहतर सुरक्षा दी जा रही है. इस चर्चा के दौरान श्री माथुर के चेहरे पर थोडा दर्द भी दिखाई दिया और आखिरकार उन्होंने उसे बयान कर ही दिया. श्री माथुर ने कहा कि यात्रियों को यात्रा के दौरान जागरूक होना चाहिये. जिस तरह वह घर में रहते है उसी प्रकार यात्रा के दौरान भी रहे और रेल को अपना घर समझ कर यात्रा करें तो ट्रेन और प्लेटफार्म में कभी गंदगी नही होगी. | ||