| - लखनऊ के वक्त जंक्शन भी नहीं पहुंची इंटरसिटी - Amar Ujala by Mafia on 14 August, 2013 - 08:58 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | - लखनऊ के वक्त जंक्शन भी नहीं पहुंची इंटरसिटी - Amar Ujala on 14 August, 2013 - 08:58 PM | |
इलाहाबाद। विन्ध्याचल-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ने मंगलवार को जंक्शन और प्रयाग स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को खूब तंग किया। लखनऊ पहुंचने के वक्त तक यह गाड़ी विन्ध्याचल से इलाहाबाद नहीं पहुंच सकी थी। इसे लेकर यात्रियों ने जंक्शन पर हंगामा भी किया। विन्ध्याचल स्टेशन पर प्वाइंट की खराबी के कारण ट्रेन के छूटने में विलंब हुआ। इसके कारण चार अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। मामले में ट्रेन के ड्राइवर को बुक ऑफ कर दिया गया है। बताते हैं कि विन्ध्याचल स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस छूटने का वक्त हुआ तो शंटिंग इंजन ट्रेन में लगाने के लिए चलाया गया। इस दौरान प्वाइंट संख्या 55बी खराब हो गया। देर तक मशक्कत करने के बाद सिगनल के कर्मचारियों को बुलाया गया। घंटेभर बाद कर्मचारियों ने इसे अपराह्न 3.40 बजे दुरुस्त कर दिया और इंटरसिटी एक्सप्रेस को 3.50 बजे चलाने की उद्घोषणा शुरू कर दी गई। इसी बीच इलाहाबाद कंट्रोल से संदेश मिला कि ट्रेन के ड्राइवर को ड्यूटी से हटा दिया जाए और उसका मेडिकल कराया जाए। आशंका है कि उसने शराब पी थी। विन्ध्याचल के स्टेशन अधीक्षक एआर पांडे के मुताबिक इलाहाबाद से इंजन समेत दूसरा ड्राइवर भेजा गया। ड्राइवर पहुंचने के बाद ट्रेन शाम 7.37 बजे विन्ध्याचल से रवाना हो सकी। जबकि, इस गाड़ी के लखनऊ पहुंचने का वक्त रात 7.45 बजे है। ट्रेन के रात में पहुंचने पर इलाहाबाद जंक्शन पर भी यात्रियों ने हंगामा काटा। विन्ध्याचल में भी यात्रियों ने हंगामा किया था। दूसरी ओर प्वाइंट में खराबी के कारण ब्रह्मपुत्र मेल, जनता एक्सप्रेस, लालकिला एक्सप्रेस भी पिट गईं। | ||