| - परचून की दुकान से भी बुक होंगे रेलवे टिकट - Amar Ujala by riteshexpert on 26 July, 2013 - 03:59 PM | ||
|---|---|---|
riteshexpert | - परचून की दुकान से भी बुक होंगे रेलवे टिकट - Amar Ujala on 26 July, 2013 - 03:59 PM | |
वाराणसी। अब रेलवे का टिकट मिलना उतना ही आसान हो जाएगा जितना की मोबाइल रिचार्ज कराना। आपके घर के बगल की परचून की दुकान से ही रेल टिकट देने की योजना है। यात्री अपने पास की दुकान पर जाएगा, पैसा चुकाएगा और उसका टिकट बुक हो जाएगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एम टिकटिंग के दायरे को बढ़ाते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत परचून के दुकानदारों को प्रीपेड डिपाजिट स्कीम से जोड़ा जाएगा। | ||