- दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन पांच अक्तूबर से by riteshexpert on 31 August, 2013 - 05:56 PM | ||
---|---|---|
![]() | - दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन पांच अक्तूबर से on 31 August, 2013 - 05:56 PM | |
कानपुर। रेलवे प्रशासन ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर कोलकाता से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) एक और स्पेशल ट्रेेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगी। रेलवे अफसरों ने बताया कि 03125 स्पेशल ट्रेन कोलकाता से हर शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन कोलकाता से दिन में 13:45 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर दूसरे दिन सुबह 7:15 बजे आकर उसी दिल्ली 13:50 बजे पहुंचाएगी। इसी तरह 03126 स्पेशल ट्रेन दिल्ली से हर रविवार को शाम 19:50 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर देररात 1:45 बजे आकर दस मिनट बाद रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन शाम 18:10 बजे कोलकाता पहुंचा देगी। |