| - ट्रेनों का संचालन चार घंटे ठप by RailXpert on 16 September, 2013 - 05:56 PM | ||
|---|---|---|
RailXpert | - ट्रेनों का संचालन चार घंटे ठप on 16 September, 2013 - 05:56 PM | |
इलाहाबाद। इलाहाबाद की तरफ आ रही जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में भैंस के आने से रविवार को कानपुर-इलाहाबाद रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन चार घंटे तक बाधित रहा। इस वजह से इलाहाबाद आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों विलंबित हो गई। शनिवार की रात एक बजे कानपुर से जनसाधारण इलाहाबाद के लिए चली। इसी बीच चंदारी रेलवे स्टेशन के पास एक भैंस ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे ट्रेन के इंजन खराब हो गया और वह बीच रास्ते खड़ी हो गई। इस वजह से दिल्ली से इलाहाबाद की ओर आ रही तमाम ट्रेनें पीछे के रेलवे स्टेशनों पर रोक ली गई। काफी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े चार बजे के आसपास ही डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। चार घंटे तक रूट बाधित होने की वजह से इलाहाबाद पहुंचने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों विलंबित हो गई। प्रयागराज एक्सप्रेस भी सुबह 9.30 बजे के बाद ही इलाहाबाद पहुुंच सकी। इसके अलावा रीवां सुपरफास्ट, लिच्छवी, शिवगंगा, संगम, मगध, स्वतंत्रता सेनानी समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से इलाहाबाद पहुंची। लेट आने की वजह से आज संगम भी दोपहर बाद ही इलाहाबाद पहुंच सकी। इस वजह से शाम को संगम अपने निर्धारित समय 5.45 की बजाय रात 10 बजे ही इलाहाबाद से रवाना हो सकी। | ||