| - जंक्शन के यात्री भूल जाएं महानगरी और चंबल by puneetmafia on 16 September, 2013 - 05:56 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | - जंक्शन के यात्री भूल जाएं महानगरी और चंबल on 16 September, 2013 - 05:56 AM | |
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद जंक्शन के यात्री चार ट्रेनों महानगरी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, और क्षिप्रा एक्सप्रेस को हमेशा के लिए भूल जाएं। रेलवे प्रशासन ने चारों ट्रेनों को छिवकी स्टेशन से ही चलाने की तारीख भी घोषित कर दी है। अगले 60 दिन बाद यह ट्रेनें छिवकी से ही मुंबई, वाराणसी, ग्वालियर, हावड़ा, मथुरा और इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगी। इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए यात्रियों को छिवकी स्टेशन ही जाना पड़ेगा। उधर, सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण मुंबई से आने वाली महानगरी एक्सप्रेस के यात्रियों को छिवकी स्टेशन पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह ट्रेन आधी रात में छिवकी स्टेशन पहुंचेगी। साथ ही नाममात्र की यात्री सुविधाएं भी छिवकी में यात्रियों के लिए मुसीबत बन सकती हैं। हालांकि, सीपीआरओ संदीप माथुर के मुताबिक ट्रेनों को छिवकी स्टेशन से शुरू करने के पहले कुछ सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। | ||