| - किसी भी दिन बंद हो सकता है दिल्ली-हावड़ा रूट - Amar Ujala by eabhi200k on 27 August, 2013 - 03:00 AM | ||
|---|---|---|
eabhi200k | - किसी भी दिन बंद हो सकता है दिल्ली-हावड़ा रूट - Amar Ujala on 27 August, 2013 - 03:00 AM | |
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उफनाई यमुना के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल रूट किसी भी दिन बंद हो सकता है। यमुना के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाढ़ का पानी कभी भी पुराने पुल के ऊपर पहुंच सकता है। पुल पर ट्रेनों का संचालन बंद होने से इलाहाबाद-मुंबई रूट भी पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। इसके पहले 1978 में आई बाढ़ के कारण इस पर ट्रेनों का संचालन कुछ दिनों के लिए बंद किया गया था। फिलहाल रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। एनसीआर के सीपीआरओ संदीप माथुर के मुताबिक जलस्तर बढ़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। | ||