- अब प्रयाग से ही चलेगी कानपुर पैसेंजर - Amar Ujala by AllIsWell on 07 September, 2013 - 02:56 PM | ||
---|---|---|
AllIsWell | - अब प्रयाग से ही चलेगी कानपुर पैसेंजर - Amar Ujala on 07 September, 2013 - 02:56 PM | |
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने इलाहाबाद जंक्शन से एक और ट्रेन हमेशा के लिए हटाने का फैसला कर लिया है। इलाहाबाद से ऊंचाहार होते हुए कानपुर तक चलने वाली एयूसी पैसेंजर अब कानपुर से प्रयाग के बीच ही चलाई जाएगी। यह ट्रेन नौ सितंबर से प्रयाग से इलाहाबाद के बीच नहीं चलेगी। अभी यह गाड़ी इलाहाबाद जंक्शन से कानपुर के लिए शाम 4.45 बजे छूटती है। सीपीआरओ संदीप माथुर के मुताबिक नौ सितंबर से गाड़ी संख्या 54102/54101 कानपुर से प्रयाग के बीच ही चलेगी। इससे प्रयाग से छूटने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। यहां से पहले से ही जौनपुर की एक, फैजाबाद और बरेली की दो-दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन यात्रियों के लिए दिक्कत यह है कि प्रयाग से छूटने वाली ट्रेनों में न साफ-सफाई होती है और न ही पानी भरने की कोई व्यवस्था है। इलाहाबाद से कुंडा, ऊंचाहार और लालगंज की ओर जाने वाले यात्रियों को एक लाभ जरूर मिलेगा कि प्रयाग स्टेशन से इस ट्रेन का संचालन दुरुस्त हो जाएगा। जंक्शन से चलने के दौरान अक्सर यह गाड़ी रात आठ से नौ बजे के बीच छूटती है। |