भारतीय रेलवे के लिए ये गर्व या शर्म - इस वर्ष एक बार भी समय पर नहीं पहुंची देश की पहली हमसफ़र ट्रेन by RailEnquiry Admin on 10 June, 2017 - 11:57 AM | ||
---|---|---|
![]() | भारतीय रेलवे के लिए ये गर्व या शर्म - इस वर्ष एक बार भी समय पर नहीं पहुंची देश की पहली हमसफ़र ट्रेन on 10 June, 2017 - 11:57 AM | |
देश की पहली हमसफ़र ट्रेन गोरखपुर से दिल्ली कि आनंदविहार कि बीच जब भारतीय रेलवे ने घोसणा की थी तब भारतीय रेलवे को ये कहते हुए काफी गौरवान्वित महसूस हुआ था की वो आम यात्रियों को भी विलसिता पूर्ण सफर का आनंद करवाएगी और वो भी ज्यादा पैसे दिए बिना| पर हमेसा की तरह ये सपने ही रहे और ज्यादा पैसा देने के बावजूद यात्रियों को विलासिता का अनुभव तो नहीं हुआ परन्तु रेलवे के लिए शर्म की बात ये है कि इस वर्ष एक बार भी ये हमसफ़र अपने समय पर नहीं पहुँच सकी है | हाल ये है कि बारह घंटे में सफर पूरा करने वाली ये ट्रेन औसतन पांच घंटे दोनों तरफ से प्रतिदिन अधिक लेती है | |