| ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा प्लेटफार्म बंद करने का असर by puneetmafia on 11 October, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा प्लेटफार्म बंद करने का असर on 11 October, 2012 - 12:00 PM | |
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : धुलनीय एप्रेन लगाने के चलते जंक्शन के नौ नंबर प्लेटफार्म को बंद करने का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। ट्रेनें घंटों जंक्शन के आउटर सिगनल और नजदीकी स्टेशनों पर रोकी जा रही हैं जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे टै्रक की बेहतर साफ-सफाई के लिए जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या नौ पर धुलनीय एप्रेन लगाया जा रहा है जिसके लिए प्लेटफार्म को तीन अक्टूबर से एक नवंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस प्लेटफार्म से संचालित की जाने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्मो पर शिफ्ट किया गया है जिसका दुष्प्रभाव अब रेल संचालन पर दिखने लगा है। उक्त प्लेटफार्मो पर पहले से ही ट्रेनों की भारी भीड़ है जिसके चलते नौ नंबर की गाडि़यों के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। ट्रेनों को नजदीक के स्टेशनों प्रयाग, नैनी व सूबेदारगंज में भी रोका जा रहा है। इस तरह नौ नंबर के चक्कर में मुसाफिर हलकान हैं। ट्रेनों के घंटों बीच राह अथवा स्टेशनों पर खड़ा होने से परेशान मुसाफिर उतरकर टेंपो अथवा अन्य साधनों से शहर पहुंच रहे हैं जिससे उनकी जेब भी ढीली हो रही है। दूसरी ओर उसी ट्रेन से आगे के सफर पर जाने वाले मुसाफिरों की यात्रा अवधि और बढ़ जा रही है। ट्रेनों के बीच राह खडे़ होने से यात्रियों को खानपान की भी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। | ||