| habibganj jabalpur intersity expanded to rewa - हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी अब रीवा तक चलेगी - www.bhask by puneetmafia on 09 October, 2012 - 08:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | habibganj jabalpur intersity expanded to rewa - हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी अब रीवा तक चलेगी - www.bhask on 09 October, 2012 - 08:00 PM | |
जबलपुर। हबीबगंज से जबलपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को अब रीवा तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि यात्रियों को इस गाड़ी से सीधे रीवा जाने के लिये यहां जबलपुर स्टेशन पर कुछ घंटों का इंतजार जरूर करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने हबीबगंज-जबलपुर और जबलपुर-रीवा इंटरसिटी को जोड़ दिया है। इस कारण दोनों ओर से इन गाड़ियों के टाइम-टेबल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह गाड़ी सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर जबलपुर आएगी। यह गाड़ी शाम 5 बजकर 5 मिनट पर जबलपुर-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूप में रीवा रवाना होगी। इतना जरूर है कि इतना लंबा वक्तगुजारना हर किसी के लिए संभव नहीं होगा। इसी तरह रीवा से जबलपुर आने वाली इंटरसिटी पहले की तरह प्रतिदिन सुबह 6 बजे जबलपुर के लिये रवाना होगी और 10 बजकर 25 मिनट पर वहां पहुंच जाएगी। इसके बाद यह गाड़ी शाम 4 बजकर 10 मिनट पर जबलपुर से रवाना होकर हर दिन की तरह रात 10 बजकर 05 मिनट पर हबीबगंज पहुंचेगी। | ||