Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 01, 2013 - 18:00:43 PM


Title - होम प्लेटफार्म से छोड.ी जाएंगी ट्रेनें
Posted by : RailXpert on Sep 01, 2013 - 18:00:43 PM

होम प्लेटफार्म से छोड.ी जाएंगी ट्रेनें



पहले दिन छूटेगी बालाघाट जानेवाली 2 ट्रेनें
गोंदिया। 31 अगस्त (लोस)
जिस रेलवे प्लेटफार्म के निर्माण का वर्षों से इंतजार था, उसे 1 सितंबर को यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है.इस प्लेटफार्म से 1 सितंबर को पहले दिन 2 ट्रेनें बालाघाट जाएगी और 2 ट्रेनें वापस आएगी.
पिछले 5 वर्षों से इस प्लेटफार्म का निर्माण कार्य किया जा रहा था. पहले तो नियुक्त किया गया ठेकेदार काम छोड.कर भाग गया. बाद में दूसरा ठेकेदार रेल विभाग ने तलाश किया.इस ठेकेदार ने फिलहाल काम चलाने योग्य प्लेटफार्म तैयार कर लिया है.1 सितंबर को गोंदिया रेलवे स्टेशन के इस होम प्लेटफार्म से दोपहर 2.30 बजे और रात 10.30 बजे बालाघाट के लिएजानेवाली ट्रेनें छोड.ी जाएगी.
इसी प्लेटफार्म पर बालाघाट से दोपहर 2 बजे और रात 9.30 बजे की ट्रेनों को स्टॉपेज दिया गया है.भविष्य में धीरे-धीरे इस प्लेटफार्म से बालाघाट जानेवाली अन्य ट्रेनों को भी जगह दी जाएगी. हो सकता है इसी प्लेटफार्म से चंद्रपुर की दिशा में जानेवाली ट्रेनों को छोड.ा जाए. वैसे अब भी इस पूरे प्लेटफार्म का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है. छोटे-मोटे काम तो चलते रहेंगे यही सोचकर उक्त होम प्लेटफार्म को ट्रेनों की आवाजाही के लिए उपलब्ध करवाया गया है.
रेलवे के यातायात की बात करें तो गोंदिया रेलवे स्टेशन से 42 एक्सप्रेस, 14 लोकल और 100 मालगाड.ियां हर दिन गुजरती है. लगभग 19 हजार यात्री प्रतिदिन गोंदिया स्टेशन से टिकट कटाकर अन्य स्थानोंपर जाते हैं. यात्री ढुलाईसे लगभग 3 करोड. रु. प्रतिमाह गोंदिया स्टेशन को मिलते हैं.रेलवे से माल ढुलाई के रूप में लगभग 2 करोड. रु. प्रतिमाह गोंदिया रेलवे स्टेशन की आवक है.बावजूद इसके अब भी स्टेशन पर पर्याप्त प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं है. इस कमी को दूर करने के प्रयास में रेलवे जुटी हुई है.माल गोदाम की दिशा में 2 प्लेटफार्म का निर्माण हो रहा है. यह निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होने की संभावना है.