Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 30, 2013 - 12:00:03 PM


Title - हॉल्ट की मांग को लेकर ट्रेन रोकी
Posted by : RailXpert on Jul 30, 2013 - 12:00:03 PM

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सोमवार को ग्रामीणों ने ट्रेन रोक कर घंटोँ बवाल काटा। हाल्ट की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ट्रेन की पटरी पर बैठ कर धरना व प्रदर्शन किया। डुमरा थाना के लगमा गुमटी के पास आधा दर्जन गांव के सैकड़ों लोगों ने गाड़ी नं. 55505 को रोके रखा। ग्रामीणों के अनुसार आधा दर्जन गांव के लोगों को आवागमन लगमा गुमटी से जुड़ा हैं। यहां हाल्ट की जरूरत हैं। गाड़ी ब्रेकिंग की सूचना पर पहुंचे प्रर्दशनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी वरीय अधिकारियों के बुलाने की मांग परअड़े थे। सूचना पाकर आरपीएफ के एसके सिंह व जीआरपी के आरएलपी सिंह घटना स्थल पहुंच प्रदर्शनकारियों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब चार घंटे के बाद रेलवे यातायात निरीक्षक अनिल कुमार, महेश कुमार आदि अधिकारियों के आश्वासन पर रेल परिचालन शुरू हुआ।