Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 26, 2018 - 16:36:36 PM


Title - हेरिटेज ट्रेन चलने से बढ़ेगा दुधवा नेशनल पार्क का आकर्षण
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 26, 2018 - 16:36:36 PM

दुधवा नेशनल पार्क के दिन जल्द ही बदलने वाले हैं | दुधवा और बहराइच के मध्य मीटर गेज लाइन को हेरिटेज लाइन में बदलने का निर्णय लिया गया है | जब ये हेरिटेज ट्रेन चलेगी तब देह में ये ऐसा पेहला मौका होगा जब किसी पार्क में इतनी लम्बी हेरिटेज ट्रेन चलेगी |
मैलानी से बहराइच के बीच अगर हेरिटेज ट्रेन चली तो उसकी स्पीड दस किमी प्रति घंटा हो सकती है | इस स्पीड पर ही ट्रेन में सवार लोगों को कुछ स्पष्ट दिखाई दे सकता है | अगर स्पीड इससे ज्यादा हुई तो यात्रियों को कुछ भी दिखाई नहीं देगा | विशेषकर जंगली जीव बिलकुल भी दिखाई नहीं देंगे |
मैलानी से बहराइच की दूरी लगभग दो सौ किमी से भी ज्यादा है | अभी तक किसी पार्क में इतनी लम्बी हेरिटेज ट्रेन नहीं चलती है | लखनऊ चिड़ियाघर में जो ट्रेन चलती है उसका घेरा बमुश्किल दस किमी भी नहीं होगा |

-HINDI-