| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Aug 26, 2013 - 20:58:00 PM |
Title - हेमपुर क्रॉसिंग की मरम्मत शुरू ट्रेनों को कॉशन और वाहनों को डायवर्ट कर निकालाPosted by : puneetmafia on Aug 26, 2013 - 20:58:00 PM |
|
|
सीतापुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर उत्तर रेलवेे मुरादाबाद मंडल की हेमपुर क्रॉसिंग गेट नंबर-45 ए की मरम्मत का कार्य रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन रविवार को कॉशन के जरिए इस ट्रैक से जाने वाली सभी रेलगाड़ियां दस की स्पीड से गुजारी गईं, जबकि क्रॉसिंग से होकर जाने वाले वाहनों को डायवर्जन के जरिए अलग-अलग रूटों से निकाला गया। डायवर्जन के कारण वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी। हालांकि कहीं भी जाम की नौबत नहीं आई। सोमवार को भी इस क्रॉसिंग पर मरम्मत का कार्य होगा। |