Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 16, 2018 - 15:38:20 PM


Title - हिसार से गुरुग्राम होकर दिल्ली और रामेश्वरम धाम के लिए रेल सेवा जल्द
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 16, 2018 - 15:38:20 PM

रेलवे जल्द ही हिसार से दो लम्बी दूरी की ट्रेन शुरू करने वाला है | बीकानेर मंडल ने इसका प्रपोजल बना रेलवे बोर्ड को भेज दिया है | अनुमति मिलते ही ये दोनों ट्रेनें हिसार को सौंप दिया जाएगा | दिली जाने के लिए अभी तक हिसार से तीन ट्रेनें हैं | हरियाणा एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेनें हिसार को दिल्ली से जोड़ती हैं | 
नयी ट्रेन रेवाड़ी होकर दिल्ली जाएगी जो अभी तक कोई ट्रेन नहीं जाती है | इस ट्रेन से गुरुग्राम जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी | | गुरुग्राम के लिए अतिरिक्त ट्रेन न होने की वजह से यात्रियों को अतिरिक्त किराया देकर बस करनी पड़ती थी | भेजे गए प्रपोजल के अनुसार  हिसार से प्रत्येक बृहस्पतिवार सुबह 10:50 बजे रवाना होकर रतनगढ़, आबूरोड, सूरत, नंदुरबार होते हुए अगले दिन शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे भुसावल पहुंचेगी। शाम 5:50 बजे अकोला, रात 9:25 बजे पूर्णा, 10:10 बजे नांदेड़, आधी रात 2:35 बजे सिकंदराबाद से मदुराई होते हुए रविवार सुबह 7:45 बजे रामेश्वरम पहुंचेगी। 
वापसी में यह ट्रेन रविवार को रामेश्वरम से रवाना होकर रात 1:45 बजे सिकंदराबाद, सुबह 6:30 बजे नांदेड़, 7:10 बजे पूर्णा, 10:25 बजे अकोला, दोपहर 12:50 बजे भुसावल होते हुए नंदुरबार, सूरत, आबूरोड, रतनगढ़ होते हुए रात आठ बजे हिसार पहुंचेगी। 

-HINDI--