Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 17, 2016 - 22:57:05 PM


Title - हावड़ा मुगलसराय - पटना मोकामा रूट पर हो रही हैं बड़ी संख्या में ट्रैक सेफ्टी क्लिप चोरी, यात्रियों पर मंडरा रहा है खतरा
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 17, 2016 - 22:57:05 PM

हावड़ा मुगलसराय से पटना मोकामा रूट से बड़ी संख्या में पटरी पर लगे सेफ्टी क्लिप्स गायब हो रहे हैं| इनकी संख्या कितनी ज्यादा है आप इसी बात से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि एक दिन में बाढ़ स्टेशन से पूर्वी क्षेत्र के सिग्नल की बीच पचास सेफ्टी क्लिप गायब हो गए|
रेल अधिकारियों का कहना है कि इसके पीछे एक पूरा गिरोह काम कर रहा है जो इन क्लिपों को चुराकर बेच देता है| चूँकि ये क्लिप लोहे का है तो इनका इस्तेमाल घरेलु उपयोग में आने वाली चीजों में हो जाता है| सबसे बड़ी परेशानी इससे रेल में सफर कर रहे यात्रियों को हो सकती है क्योंकि किसी भी चूक कि संभावना बढ़ जाती है |
रेल कि पटरियों के किनारे रहने वाले लोग इसे चुनकर कबाड़ी वाले को बेच देते हैं बिना यॆ सोचे कि इसपर से दर्जन गाड़ियां तेज़ रफ़्तार से गुजरती हैं जिसमे लाखों लोग यात्रा करते हैं|
रेलवे ने निगरानी के लिए हर ३ किमी पर एक ट्रैकमैन  को रखा है अर फिर भी इसपे रोक नहीं लग  रही है| इस चोरी से रेल मंत्रालय को आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है, यात्रियों पर भी खतरा मंडरा रहा है|