Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 23, 2012 - 00:01:21 AM


Title - हादसे से बिगड़ा ट्रेनों का टाइम टेबल
Posted by : railenquiry on Jul 23, 2012 - 00:01:21 AM

ओल्ड फरीदाबाद : गुरुवार को मंुबई के कसारा-ओम्बरमाली सेक्शन में लोकल ट्रेन के पटरी से उतर जाने और विदर्भ एक्सप्रेस से टक्कर हो जाने का असर अब फरीदाबाद पहुंचने वाली ट्रेनों पर पड़ने लगा है। शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से चलकर फिरोजपुर को जाने वाली पंजाब मेल निर्धारित समय से 19 घंटे की देरी से पहुंची। यह शनिवार शाम करीब 5:30 बजे फरीदाबाद स्टेशन पहुंची। जबकि इस ट्रेन का फरीदाबाद स्टेशन पर पहुंचने का समय शुक्रवार रात 8:30 बजे था। वहीं शनिवार को फरीदाबाद पहुंचने वाली पंजाब मेल लगभग 10 घंटे की देरी से चल रही थी, जिसके रविवार सुबह 6:30 बजे स्टेशन पर पहुंचने की संभावना जताई गई। वहीं दादर से अमृतसर को जाने वाली दादर एक्सप्रेस शनिवार को फरीदाबाद स्टेशन 6 घंटे की देरी से पहुंची। नॉर्दर्न रेलवे के प्रवक्ता ए. एस. नेगी ने बताया कि उक्त ट्रेन हादसे के कारण इन दोनों ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जा रहा है।