Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 16, 2018 - 10:39:24 AM


Title - हादसे के बाद तो ट्रेनों के बदले रूट, दो निरस्त
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 16, 2018 - 10:39:24 AM

मध्य प्रदेश के खन्नाबंजारी स्टेशन के पास सलना - पिपरिया के बीच शनिवार की रात में कटनी - चोपन पैसेंजर पटरी से उतर गयी | इससे इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया | रेलवे प्रशासन ने चोपन से चलने वाली दो ट्रेनों का तत्काल रूट बदल दिया | जबकि दो सवारी गाड़ियों को निरस्त कर दिया | ट्रेनों के निरस्त होने से रविवार को दिन में यात्री हलकान रहे | 
शनिवार को करीब दस बजे काटनी से चलकर चोपन आ रही कटनी - चोपन पैसेंजर जैसे ही कटनी से आगे बढ़ी तो खन्नाबंजारी स्टेशन के समीप सलना पिपरिया कला के पास छह बोगी पटरी से उतर गयी | इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया | उधर जैसे ही इस बात की जानकारी रेल प्रशासन को हुयी तो तत्काल जबलपुर से राहतदल भेजा गया | साथ ही ट्रेन दुर्घटना की सूचना मिलते ही चोपन से भी तत्काल रहत ट्रेन रवाना कर दी गयी | मेन रूट बाधित होने की वजह से हावड़ा से चलकर जबलपुर जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन को चोपन से वाया चुनार होते हुये जबलपुर के लिए रवाना किया गया | वहीँ जबलपुर से हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन वाया चुनार से चोपन होते हुये हावड़ा भेजा गया |

-HINDI-