Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 25, 2016 - 11:47:39 AM


Title - हमसफ़र ट्रेन में लगेंगी कॉफ़ी, चाय और सूप वेंडिंग मशीन
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 25, 2016 - 11:47:39 AM

भारत की पहली हमसफ़र ट्रेन जल्द ही गोरखपुर स्टेशन से चलने वाली है| इस ट्रेन के डिब्बों में यात्री सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है| ट्रेन बर्थों के बीच जगह पर्याप्त मात्रा में है, सीसीटीवी कैमरे द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, स्मोक डिटेक्टर लगे होंगे और इसके अलावा एलसीडी स्क्रीन ट्रेन की लोकेशन यात्रियों को पता चलती रहेगी|
इन सभी चीजों के अलावा कॉफ़ी, चाय और सूप के लिए आटोमेटिक वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी| इससे उचित मूल्य पर यात्री अपनी इच्छानुसार कुछ भी कभी भी ले सकते हैं| ये मशीन सेल्फ सर्विस पर चलेगी पर रेलवे शुरुआत मी एक आदमी रख सकता है|

-HINDI-