Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 21, 2018 - 18:10:08 PM


Title - हमसफर के बिना इलाहबाद जंक्शन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 21, 2018 - 18:10:08 PM

दिल्ली के आनंद विहार की लिए इलाहबाद से नई एसी ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस चले तो मुसाफिरों की परेशानी दूर हो | ट्रेन पूरी तरह तैयार सूबेदारगंज में खड़ी है | सिर्फ चलने का इंतजार है | ट्राई वीकली ट्रेन चल जाये तो दिल्ली के मुसाफिरों को हफ्ते में छह दिन इलाहबाद जंक्शन से चलने वाली दो ट्रेनें मिल जाएं |

दिल्ली के लिए इलाहबाद जंक्शन से यूं तो पांच छह ट्रेनें हैं लेकिन पीछे से आने वाली ट्रेनों में शहरियों को सीटें कम ही मिल पाती हैं | शिवगंगा, रीवांचल, मंडुआडीह एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, महाबोधी, पूर्वा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में बड़ी संख्या में इलाहबादी दिल्ली के लिए चढ़ते हैं | जंक्शन से चलनी वाली सिर्फ एक ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस ही रोजाना उपलब्ध हैं | हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दुरंतो चलती है | सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जंक्शन से एक ही ट्रेन चलने से प्रयागराज एक्सप्रेस और पीछे से आने वाली ट्रेनों में यात्री वेटिंग टिकट पर सफर को मजबूर हैं | रेलवे ने इस परेशानी को देखते हुए ही त्रिविकली हमसफर एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलाने का एलान किया | पर आकर सूबेदारगंज में डेढ़ माह से खड़ी है |

-HINDI-