Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 12, 2018 - 16:15:23 PM


Title - हमसफर एक्सप्रेस में यात्री को परोसा गया कॉकरोच सहित उपमा
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 12, 2018 - 16:15:23 PM

दुर्ग- निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री ने जब ट्रेन में नाश्ता का आर्डर दिया तो उसे पैंट्री कार से काकरोच वाला उपमा परोस दिया गया। यात्री ने तुरंत इसकी शिकायत ट्विटर पर रेल मंत्रालय को दी | सूचना मिलने के बाद आईआरसीटीसी ने 20 हजार रुपए का जुर्माना पेंट्रीकार संचालक पर लगाया है |

ये घटना कुछ दिन पहले की है जब नई दिल्ली निवासी समविता सरकार दुर्ग से निजामुद्दीन जा रही थी | सुबह साढ़े सात बजे यात्री ने नाश्ते में उपमा मंगाया जिसके दिए जाने के बाद उसमे दो कॉकरोच निकले | मरे हुए दो कॉकरोच को देखकर नाराज यात्री ने पैंट्रीकार कर्मचारी को बुलाया और उसकी लापरवाही दिखाई | बाद में इस लापरवाही की शिकायत ट्विटर पर भी की | मंत्रालय द्वारा ये सूचना आईआरसीटीसी को दी | यात्री के मोबाइल नंबर व कोच की जानकारी भी मांगी गयी थी जिसे यात्री ने उपलब्ध नहीं कराया था | बाद में आईआरसीटीसी द्वारा पैंट्री कार के मैनेजर पर कार्यवाही करते हुए 20 हजार का जुर्माना लगाया गया | आईआरसीटीसी ने इसका ठेका दिल्ली की ओम साईं राम इंटरप्राइजेस को दिया है।

-HINDI-