Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 23, 2017 - 14:46:46 PM


Title - हंगामे के कारण डेढ़ घण्टे तक कटिहार पर खड़ी रही राजधानी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 23, 2017 - 14:46:46 PM

रविवार को 12423 गुवाहाटी - राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवानों ने जमकर हंगामा किया जिसकारण ट्रेन लगभग डेढ़ घण्टे तक कटिहार स्टेशन पर खड़ी रही|दरअसल हुआ ये की सेना का एक जवान वैध टिकट लिए बिना ही राजधानी में सफर कर रहा था| हम  सभी को पता है कि राजधानी में वेटिंग का भी टिकट लेकर यात्रा नहीं कि जा सकती जिस वजह से टीटी ने इसका विरोध किया और दोनों में कहा-सुनी के बाद नौबत हाथ पाई पर आ गई |
आक्रोशित हुए जवान ने कटिहार स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही ट्रेन के इंजन के आगे बैठकर इसका विरोध करने लगा और ट्रेन में बैठे और जवान भी उसके साथ आ गए| डेढ़ घण्टे तक ये सब तमाशा चलता रहा और ट्रेन स्टेशन पर ही रुकी रही|
बड़ी मुश्किल से रेलवे पुलिस ने जवानों को ट्रैक पर से हटाया और ट्रेन को भेजा गया| ध्यान देने वाली बात ये है कि इतने हंगामे के बावजूद जवान को ट्रेन में सफर नहीं करने दिया गया|
-HINDI-