Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 21, 2018 - 19:14:27 PM


Title - स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के समोसे में कॉकरोच
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 21, 2018 - 19:14:27 PM

समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की शाम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में रेल अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी का नेतृत्व डीसीएम आशुतोष शरण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने जहां पेंट्रीकार में रखे समोसे पर कॉकरोच पाया, वहीं खाना बनाने के बर्तन काफी गंदे दिखे। इसके अलावा उन्होंने पेंट्रीकार से छह कार्टन अमानक पानी भी जब्त किया। अधिकारियों ने पेंट्री संचालक को फटकार लगायी। 

-HINDI-