Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 23, 2018 - 13:37:21 PM


Title - स्लीपर डिब्बे में गर्मी से परेशान यात्री ने रेल नीर की दर्जनों बोतलों से खुले प्लेटफार्म पर किया स्नान
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 23, 2018 - 13:37:21 PM

राउरकेला स्टेशन पर गर्मी से बेहाल एक यात्री ने खुले प्लेटफार्म को ही बाथरूम बना दिया और मिनरल वाटर से जमकर शावर लिया | ये दृध्य देख वहां मौजूद यात्री हतप्रभ थे | रविवार को पुरी - हरिद्वार एक्सप्रेस सुबह सवा नौ बजे रोर्केला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची | इसी समय एक अधेड़ यात्री उतरा और एक स्टाल में जाकर पांच सौ रूपए देकर दर्जनों रेल नीर खरीद लिया | फिर इस यात्री ने ट्रेन के सामने खड़े होकर कपडे उतारकर बोतलबंद पानी से नहाना शुरू कर दिया | मिनरल वाटर की दर्जनों बोतलों से इस यात्री ने प्लेटफार्म पर स्नान किया | 
दूसरी तरफ प्लेटफार्म पर लोग भीड़ लगाकर उक्त यात्री का स्नान देखते रहे थे | नहाने के बाद ये यात्री वापस कपड़े पेहेन ट्रेन में जाकर बैठ गया और अपने गंतव्य को रवाना हो गगया | जिस स्टाल से इसने पानी की बातें खरीदीं थी उसने इस घटना को मोबाइल में कैद कर लिया | इस पूरे घटनाक्रम में हैरानी की बात है कि ये मामला स्टेशन परिसर को गंदा करने का भी बनता है, परन्तु रेल प्रशासन कहीं दूर दूर तक नहीं दिखा जबकि कोई यात्री बोतलें फेंक फेंक कर स्टेशन को गंदा करता रहा |

-HINDI-