| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Aug 08, 2013 - 23:58:46 PM |
Title - स्मार्ट-कार्ड सुविधाPosted by : puneetmafia on Aug 08, 2013 - 23:58:46 PM |
|
|
रेल राज्य मंत्री श्री अधीर रंजन चौधरी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि पायलट आधार पर 'गो-इंडिया' स्मार्ट कार्ड की शुरूआत की घोषणा रेल बजट 2011-12 में की गई थी और 'गो-इंडिया' परियोजना (चरण-1) का कार्य जून, 2013 में स्वीकृत किया गया है। गो-इंडिया स्मार्ट कार्ड परियोजना की नियम-पद्धतियों को वित्तीय वर्ष 2013-14 में पायलट आधार पर दिल्ली-मुबंई और दिल्ली-हावड़ा खंडों पर क्रियान्वयन के लिए अंतिम रूप दिया गया है। |