Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 21, 2013 - 08:56:38 AM


Title - स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन
Posted by : AllIsWell on Sep 21, 2013 - 08:56:38 AM

पूर्वोतर रेलवे के सिवान-थावे रेलखंड पर पूजा के अवसर पर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन गुवाहटी एवं गोरखपुर के बीच होगा।
पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 05609 अप प्रत्येक शुक्रवार को गुवाहटी से 21 बजे चलेगी तथा थावे में 18.30 मिनट पर पहुंचेगी। उसके बाद यह ट्रेन 21 बजकर 35 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 1 नवंबर, 8 नवंबर,15 नवंबर, 22 नवंबर एवं 29 नवंबर को गुवाहाटी से गोरखपुर आएगी। वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर गुवाहटी गाड़ी संख्या 05610 प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 23 बजकर 30 मिनट पर चलेगी तथा थावे में 2 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। उसके बाद गुवाहटी में 23 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी।
यह ट्रेन 12 अक्टूबर, 19, 26, 2 नवंबर, 9, 13, 23 एवं 30 नवंबर को गोरखपुर से गुवाहटी जाएगी। साप्ताहिक ट्रेनों के परिचालन शुरु होने से लोगों में काफी खुशी है।