Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 07, 2017 - 11:31:43 AM


Title - स्पेशल गाड़ियां इन्क्वारी सिस्टम से गायब, यात्रियों को नहीं मिल पा रही जानकारी
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 07, 2017 - 11:31:43 AM

दशहरा के बाद दीपावली और छठ पर्व पर चल रही पूजा स्पेशल गाड़ियां अचानक रेलवे के सिस्टम से गायब हो जा रही हैं | ट्रेन कहाँ है और कब पहुंचेगी, इसको लेकर आम यात्री परेशान हो जा रहे हैं | पूछताछ काउंटर ही नहीं नेशनल ट्रेन इन्क्वारी सिस्टम पर भी स्पेशल ट्रेनों की सही लोकेशन नहीं मिल पा रहा है | 
आम यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनों असुविधा का कारण बन रही है | बुधवार को ही लखनऊ के यात्री सुधाकर दरभंगा से नयी दिल्ली जाने वाली 04405 एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर परेशान थे | इस ट्रेन से उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी | 
इसके लिए उन्होंने सुबह आठ बजे के आसपास लखनऊ से अलावा गोरखपुर स्टेशन सहित सम्बन्धित अधिकारियों की फोन की घंटी बजे | लेकिन सही जानकारी नहीं मिल पायी | आधे घंटे बाद पता चला कि ट्रेन की नहीं है, बल्कि उन सभी स्पेशल ट्रेनों की है जो विलम्ब से चल रही हैं | अधिक विलम्ब होने पर सिस्टम से उनकी लोकेशन ही गायब हो जा रही है | अगर सिस्टम पर किसी ट्रेन की जानकारी मिल भी रही है तो लोकेशन गड़बड़ हो जा रही है | गुरुवार को ही 04403 नंबर की बरौनी - नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस दस घंटे की देर से चल रही थी | गोरखपुर में ये ट्रेन कब पहुंचेगी इसकी सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी | 

-HINDI-