Indian Railways News => Topic started by ankurpatrika on Oct 29, 2014 - 14:59:50 PM


Title - स्टेशन से आगे निकली अमरकंटक एक्सप्रेस
Posted by : ankurpatrika on Oct 29, 2014 - 14:59:50 PM

[center][img]http://img.patrika.com/PatrikaImage/News/bhali2029-10-2014-05-52-99N.jpg[/img][/center]

भिलाई। पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की शाम 6.28 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस पहुंची। डिसप्ले बोर्ड में जिस नंबर के कोच को ठहरना था, उसको वह छोड़कर आगे बढ़ चुकी थी। यह देख यहां उतरने वाले यात्री हड़बड़ा गए। बताया जाता है कि यात्रियों ने चेन पुलिंग की। ट्रेन ठहरती उससे पहले ही यात्री लगभग कूदते हुए उतरे। इसी तरह जिनका जिस कोच में रिजर्वेशन था, उस कोच की ओर वे भागे। ट्रेन महज दो मिनट ही ठहरती है, इस वजह से यात्री परेशान हो गए। स्थल से आगे रुकने के बाद भी ट्रेन महज दो मिनट रुकने के बाद ही बढ़ गई है। इससे यात्रियों में नाराजगी थी।
- See more at: [url=http://www.patrika.com/news/further-out-from-the-station-amarkantak-express/1041273]http://www.patrika.com/news/further-out-from-the-station-amarkantak-express/1041273[/url]