Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 02, 2013 - 06:00:05 AM


Title - स्टेशन परिसर से हटेगा हनुमान मंदि
Posted by : riteshexpert on Sep 02, 2013 - 06:00:05 AM

मंदारहिल-हंसडीहा रेलखंड पर कुमराडोल व पांडेय टोला के बीच डाढ़े हाल्ट का निर्माण होगा. इस पर 25 लाख रुपये की लागत आयेगी. यह राशि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे अपने कोष से दे रहे हैं. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो निर्माण कार्य को लेकर सात सितंबर से फाउंडेशन का काम शुरू होगा और ढाई माह में हॉल्ट बन कर तैयार भी हो जायेगा. उक्त बातें डीआरएम रवींद्र कुमार गुप्ता ने स्थल निरीक्षण (डाढ़े हाल्ट के लिए) कर भागलपुर लौटने के बाद कही. उन्होंने बताया कि रेल नक्शा में इस हॉल्ट का निर्माण 60.4 किमी पर होना है, जो लोकेशन नहीं मिल रहा था. इसके लिए निरीक्षण करना अति आवश्यक मान कर पहुंचे और निर्णय लिया है कि 60.24-60.27 किमी के बीच हॉल्ट का निर्माण कराया जाये. रेलवे स्टेशन से बजरंग बली की प्रतिमा दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही.