Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 31, 2013 - 18:01:22 PM


Title - स्टेशन पर उमड़ा कांवड़ियों का हुजूम
Posted by : railenquiry on Jul 31, 2013 - 18:01:22 PM

प्रतापगढ़। बाबा बैजनाथ धाम में भगवान भोले को जलाभिषेक करने के लिए मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियाें का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर को यहां जिले के विभिन्न इलाकाें से लोग पंजाबमेल ट्रेन से जाने को पहुंचे थे। जिले के शिवालयों पर गंगाजल लाकर जलाभिषेक का क्रम सावन माह लगते ही शुरू हो गया। जिले के लालगंज, पट्टी और अंतू इलाके के कांवड़ियों का जत्था दोपहर को रेलवे स्टेशन पहुंचा। भगवान भोले के जयघोष से पूरा रेलवे स्टेशन गूंजने लगा। हावड़ा की ओर जा रही पंजाब मेल स्टेशन पर पहुंची तो उसमें बैठने को लेकर कांवड़ियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।