Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 17, 2017 - 17:51:11 PM


Title - सोमनाथ एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त डिब्बे और इटारसी - कटनी पैसेंजर बनी एक्सप्रेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 17, 2017 - 17:51:11 PM

सोमनाथ से जबलपुर के बीच चलने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस से जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे इस गाड़ी में अतिरिक्त स्लीपर डिब्बे लगाएगा| ये परिवर्तन 28 मार्च से 2 जुलाई के बीच ट्रेन नंबर 11466, 11465, 11464, 11463 में किया जाएगा |

इसके अलावा इटारसी-कटनी पैसेंजर अब एक्सप्रेस बनकर चलेगी| रेलवे ने इटारसी-कटनी पैसेंजर और कटनी-सतना पैसेंजर को जोड़कर एक्सप्रेस बना दिया गया है| 1 अप्रैल से यह ट्रेन एक्सप्रेस बनकर चलेगी, जिससे इसकी रफ्तार तेज होगी और यह जल्द ही स्टेशन पर पहुंचेगी. हालांकि इसके लिए पैसेंजर को अतिरिक्त किराया भी देना होगा.