Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 24, 2018 - 14:30:34 PM


Title - सोमनाथ एक्सप्रेस इंदौर से चलेगी
Posted by : RailEnquiry Admin on May 24, 2018 - 14:30:34 PM

उज्जैन से सोमनाथ के बीच जिस महाकाल नगरी ट्रेन को चलाए जाने की घोसणा उज्जैन में रेल मंत्री पियूष गोयल ने पिछले दिनों की थी, वह ट्रेन अब इंदौर से चलायी जाएगी | साथ ही उसे अब महाकाल नगरी नहीं, बल्कि सोमनाथ एक्सप्रेस के नाम से चलाया जाएगा | इसके लिए पिछले दिनों रेलवे बोर्ड अफसरों की बैठक में इस ट्रेन को चलाए जाने को लेकर सहमति भी मिल गयी है | अब बस रैक का इंतजार किया जा रहा है | ऐसे में जुलाई के बाद इसे चलने की तारीख की घोसणा हो सकती है |

इंदौर से हाल ही में जुड़े तीर्थ क्षेत्र जगन्नाथपुरी के बाद जल्द ही एक और तीर्थनगरी सोमनाथ भी सीधे ट्रेन चलाए जाने को लेकर रेलवे बोर्ड से मंजूरी भी मिल चुकी है | मंडल स्तर पर अफसर रैक का इंतजाम करने में लगे हुए हैं | इसके इंदौर से चलाए जाने की तारीख और समय पर भी विचार चल रहा है | हालाँकि यह ट्रेन इंदौर से किस रूट पर चलायी जाएगी यह पहले ही निर्धारित कर लिया है |

यह रहेगा रूट - 


इंदौर से चलकर ये ट्रेन उज्जैन, रतलाम, वड़ोदरा, अहमदाबाद, राजकोट और वेरावल होते हुए सोमनाथ  जाएगी |

-HINDI-