| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Jul 16, 2013 - 15:00:48 PM |
Title - सेहत बिगाड़ सकता है पेंट्रीकार का खानाइन ट्रेनों के पैंट्रीकार का बुरा हाल पवन एक्सप्रेस, सप्तक्रांतPosted by : puneetmafia on Jul 16, 2013 - 15:00:48 PM |
|
|
ट्रेन में सफर करते समय अगर आप पेंट्रीकार का खाना खाते हैं, तो सावधान हो जाइए। यह खाना आपकी सेहत के लिए महंगा भी पड़ सकता है। साफ-सफाई के अभाव में गंदगी के बीच तैयार हो रहा खाना आपको मुश्किल में डाल सकता है।ऐसी स्थिति मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलने व गुजरने वाली कई ट्रेनों के पैंट्रीकार की है। सोमवार को मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार जाने वाली सप्तक्रांति व पवन एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में जब जागरण टीम गई तो वहां का नजारा देख कर भौचक रह गई। गंदगी के बीच भोजन तैयार किया जा रहा था। इस दौरान कई यात्री भी पैंट्रीकार में खाने-पीने का सामान लेने पहुंचे और गंदगी देख वेंडरों पर बरस पड़े उन्होंने रेलवे अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की। यात्रियों का कहना था कि पैंट्रीकार में जिस तरह गंदगी है उसे देखने के बाद कोई खाना नहीं खा पाएगा।उधर सप्तक्रांति के मैनेजर का कहना था कि यार्ड में करीब एक माह से पैंट्रीकार की सफाई के लिए निजी कंपनी व रेलकर्मी नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण दिक्कत हो रही है। कई बार इस संबंध में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। मजबूरी में वेंडरों से सफाई करवानी पड़ रही है। |