Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 02, 2013 - 20:56:35 PM


Title - सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
Posted by : puneetmafia on Sep 02, 2013 - 20:56:35 PM

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रेल ड्राइवर की सेवानिवृत्ति पर एक कार्यक्रम का आयोजन जंक्शन के लोको स्टोर के पास किया गया। इसमें ड्राइवर को स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई।
जंक्शन मुख्यालय पर काम करने वाले रेल ड्राइवर डब्ल्यू ए एंडरसन के सेवानिवृत्त होने पर लोको पायलटों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। चीफ क्रू कंट्रोलर एसएस मिश्रा ने कहा कि ट्रेन को चलाना जिम्मेदारी भरा काम होता है। एक ड्राइवर के जिम्मे हजारों की जान रहती है। उसकी एक चूक से कई जिंदगियां मौत के मुंह में जा सकती हैं। ऐसे में बिना किसी चूक के अपना कार्यकाल पूरा करना बड़ा कार्य है। एंडरसन हमेशा समय के पाबंद रहे। कार्यक्रम में उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्रू कंट्रोलर एसडी मिश्रा, आशीष, आरसी मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, रिटायर्ड ड्राइवर नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।