Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 13, 2012 - 21:00:55 PM


Title - सुहाना रहा रेलवे के एक साल का सफर
Posted by : railenquiry on Jul 13, 2012 - 21:00:55 PM

सुहाना रहा रेलवे के एक साल का सफर
दुमका/बासुकिनाथ (जाटी) : एक लंबे अरसे के बाद बीते वर्ष 12 जुलाई को पहली बार जसीडीह-दुमका के बीच ट्रेन परिचालन शुरू हुआ था। रेलवे परिचालन के एक वर्ष का सफर काफी सुहाना रहा है, ऐसा रेलवे महकमा का मानना है। दुमका रेलवे स्टेशन प्रबंधक श्री प्रकाश के देखरेख में विभाग को अच्छी राजस्व की भी प्राप्ति हो रही है।

इस बाबत दुमका रेलवे स्टेशन के प्रबंधक श्रीप्रकाश ने अनुभवों को बांटते हुए कहा कि शुरूआती दिनों में कुछ परेशानी हुई थी लेकिन अब रेलवे एवं राज्य सरकार के अपेक्षित सहयोग से परिचालन बहुत अच्छा हो रहा है। सावन के महीने में करीब एक हजार यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्सल कार्यालय एवं माल गोदाम का निर्माणाधीन है जबकि दुमका से हंसडीहा एवं रामपुरहाट रेल लाइन को जोड़ने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। कुल मिलाकर उन्होंने रेलवे के एक साल के सफर को सुहाना बताया है।

इधर बासुकिनाथ संवाद सूत्र के अनुसार स्टेशन प्रबंधक जे. पाठक ने कहा कि रेलवे परिचालन से राजस्व प्राप्ति उत्साहजनक है। स्थानीय ग्रामीण राधेश्याम झा, पांडव ओझा, धर्मेन्द्र सिंह, जानकी देवी ने रेलवे के एक साल के सफर पर काफी प्रसन्नता जाहिर की है।