Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 02, 2018 - 14:32:09 PM


Title - सुविधाओं वाली लखनऊ शताब्दी का सफर बन गया है मुसीबत
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 02, 2018 - 14:32:09 PM

एसी एग्जीक्यूटिव का 1955 और एसी चेयर कार का 1340 रूपए का टिकट खरीदकर भी लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के यात्री खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं | कारण विमान के बराबर किराया देने के बाद भी यात्रियों को रात भर बैठकर सफर करना पड़ रहा है | रविवार को लखनऊ से रवाना शताब्दी एक्सप्रेस ने नई दिल्ली पहुँचने में पौने सात घंटे की जगह पंद्रह घंटे से ज्यादा का समय लगा दिया | कुछ ऐसा ही हाल सोमवार को लखनऊ से रवाना हुई शताब्दी का भी रहा | सोमवार को ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे की बजाय रात नौ  बजे रवाना हो सकी | 
कोहरे के समय प्रति वर्ष शताब्दी में सफर करने वाले यात्रियों को ये परेशानी झेलनी पड़ती है क्यूंकि शताब्दी एक्सप्रेस का एक ही रैक है | यात्रियों को इसके चलते घंटों का समय प्लेटफार्म पर ही बिताना पड़ता है | 

-HINDI-