Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jun 19, 2013 - 09:30:38 AM


Title - सुरेमनपुर स्टेशन पर 20 से रुकेगी इंटरसिटी ट्रेन
Posted by : riteshexpert on Jun 19, 2013 - 09:30:38 AM

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से मंडुआडीह के बीच चलने वाली 15111 अप एवं 15112 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव सुरेमनपुर स्टेशन पर किया जायेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए छपरा औड़िहार रेलखंड के सुरेमनपुर स्टेशन पर 20 जून से इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव करने का आदेश दिया है। इस ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए किया गया है। उक्त जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमारने मंगलवार को दी।