Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Sep 01, 2012 - 00:00:37 AM


Title - सुबह 6.30 पर चलेगी इलाहाबाद इंटरसिटी 9610358
Posted by : TrustMe on Sep 01, 2012 - 00:00:37 AM

कानपुर, एक प्रतिनिधि: अब हाईकोर्ट और शिक्षा बोर्ड जाने वाले शहरवासी समय से पहुंच सकेंगे क्योंकि सेंट्रल स्टेशन से इलाहाबाद के लिए प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस चलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि पहली सितंबर से ये ट्रेन चलने लगेगी। सेंट्रल स्टेशन के उप मुख्य यातायात प्रबंधक अखलाक अहमद ने बताया कि मुख्यालय से पहली सितंबर से इस ट्रेन को चलाने का संदेश मिला है। इस ट्रेन में 12 साधारण कोच व 2 पार्सल यान लगाए जाएंगे।

-----------

इंटरसिटी पर एक नजर

ट्रेन संख्या - 22441/22442

सेंट्रल से चलेगी सुबह 6.30 बजे

इलाहाबाद पहुंचेगी सुबह 9.35 बजे

इलाहाबाद से चलेगी शाम 6.30 बजे

सेंट्रल पर आएगी रात 9.40 बजे

ट्रेन के ये होंगे ठहराव

कानपुर सेंट्रल से चलकर औंग, बिंदकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू और भरवारी के बाद इलाहाबाद।