Indian Railways News => Topic started by greatindian on Aug 17, 2013 - 15:57:15 PM


Title - सिर्फ एक मैसेज और जाने किस प्लेटफार्म पर आएगी आपकी ट्रेन
Posted by : greatindian on Aug 17, 2013 - 15:57:15 PM

लखनऊ। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) द्वारा 88 करोड़ की लागत से एक नया साफ्टवेयर बनाया जा रहा है। इसके लांच होते ही ऑनलाइन टिकट कराने वाले यात्रियों की समस्याएं खत्म हो जाएंगी वहीं यात्रियों को कई बेहतर सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्री मैसेज करके जान सकेंगे कि उनकी ट्रेन किस प्लेटफार्म पर आ रही है। विकलांग यात्रियों को ई-टिकट पर भी छूट दी जाएगी। भविष्य में कैंसर, हृदय रोगी सहित तमाम उन लोगों को छूट देने का प्रावधान बनाया जाएगा जो वर्तमान में काउंटर टिकट कराने पर छूट पाते हैं।

see more ..