Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 20, 2013 - 15:01:52 PM


Title - सिटी रेलवे स्टेशन पर पूछताछ व्यवस्था नहीं
Posted by : RailXpert on Jun 20, 2013 - 15:01:52 PM

अगर आप रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से संबंधित जानकारी लेने के लिए जा रहे हैं तो आपको निराश होकर लौटना पड़ेगा। क्योंकि स्टेशन पर काउंटर तो है, लेकिन बताने के लिए कर्मचारी नहीं है।
जनपद में हाथरस जंक्शन, हाथरस सिटी और हाथरस किला तीन रेलवे स्टेशन हैं। यात्रियों की सुविधाओं के लिए यहां पर पूछताछ काउंटर स्थित है। जानकारी देने के लिए माइक आदि सभी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन इन काउंटरों से कर्मचारी नदारद रहते हैं। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
सबसे अधिक समस्या हाथरस जंक्शन पर है। यहां पर दो रुट हैं। एक अलीगढ़ दिल्ली जाने वाली आदि ट्रेनेँ नीचे से होकर जाती है, दूसरी कासगंज मथुरा आदि जाने वाली ट्रेनें ऊपर स्थित रेलवे स्टेशन से होकर जाती हैं। यात्री को ट्रेन की जानकारी नहीं होने पर इधर उधर भटकते रहते हैं। इन हालात में उनकी ट्रेन भी छूट जाती हैं।
इनसेट
सिस्टम की सुनेँ :-
यात्रियों को जानकारी देने के लिए कर्मचारी नियुक्ति हैं। अगर इसमें लापरवाही बरती जा रही है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
- राजेन्द्र सिंह, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे।