Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 21, 2013 - 21:00:25 PM


Title - सिंह बिलासपुर, सक्सेना बने रायपुर डीआरएम
Posted by : nikhilndls on Jul 21, 2013 - 21:00:25 PM

भास्कर न्यूज. बिलासपुर
रेल मंत्रालय ने बिलासपुर और रायपुर डीआरएम का तबादला करते हुए नए डीआरएम की पदस्थापना कर दी है। यहां पदस्थ डीआरएम की पोस्टिंग नहीं की गई है। इंडियन रेलवेज इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट ((आईआरआईटीएम)) के डीन अजय प्रताप सिंह को बिलासपुर में तो रेलवे बोर्ड में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजिलेंस ट्रैफिक ((ईडीवीटी)) राजीव सक्सेना को रायपुर में डीआरएम की जिम्मेदारी सौंपी
गई है।
बिलासपुर के डीआरएम एलसी त्रिवेदी और रायपुर के डीआरएम पीएस मिश्रा का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इनके ट्रांसफर की चर्चा पिछले तीन महीने से थी, लेकिन रेलवे बोर्ड में हुए बदलाव के चलते ट्रांसफर की प्रक्रिया अटक गई थी। अरुनेंद्र कुमार के सीआरबी बनने के बाद प्रक्रिया में तेजी आई और दोनों डिवीजन में पदस्थ किए जाने वाले अफसरों का आदेश 20 जुलाई की शाम जारी कर दिया गया। बिलासपुर में डीआरएम की जिम्मेदारी अजय प्रताप सिंह को मिली है। वे 1985 बैच के आईआरटीएस अफसर हैं। वर्तमान में वे आईआरआईटीएम लखनऊ में डीन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसी तरह रायपुर में राजीव सक्सेना को पदस्थ किया गया है। वे भी 1985 बैच के आईआरटीएस अफसर हैं।
वर्तमान में वे रेलवे बोर्ड में ईडीवीटी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रहा सवाल वर्तमान में पदस्थ अफसरों की तो रेलवे बोर्ड ने इनकी पदस्थापना नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि सोमवार को दोनों अफसरों का आदेश जारी हो जाएगा।