Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 09, 2018 - 15:43:26 PM


Title - साढ़े चार घंटे में बने छह उपमार्ग
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 09, 2018 - 15:43:26 PM

पूर्व तट रेलवे के सम्बलपुर मंडल ने गुरुवार को केवल साढ़े चार घंटे में सीमित ऊंचाई के छह उपमार्ग - लिमिटेड हाइट सबवे का निर्माण कर लिया | इन उपमार्गों के निर्माण से मानवरहित रेल फाटकों पर होनेवाले हादसों को टाला जा सकता है | यातायात में भी कोई परेशानी नहीं आती | 
रेल मंडल में मानव रहित रेल फाटकों को हटाने के उद्देश्य से इनका निर्माण कराया जा रहा है | पांच जुलाई को रेल मंडल के कालाहांडी जिला के भवानीपटना - लांजीगढ़ स्टेशनों के बीच सीमित ऊंचाई के छह उपमार्ग का निर्माण कराया गया | एक उपमार्ग के निर्माण में करीब चार घंटे का समय लगता है | ऐसे में तय समय से कुछ अधिक समय में छह उपमार्ग का निर्माण रेलवे के लिए किसी कीर्तिमान से काम नहीं है | 

-HINDI-