Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 02, 2013 - 03:00:11 AM


Title - साप्ताहिक ट्रेन लालकुआँ-हावड़ा 12353/12354 का रामनगर (जिम कॉर्बेट)तक विस्तार करें
Posted by : puneetmafia on Aug 02, 2013 - 03:00:11 AM

1- साप्ताहिक ट्रेन लालकुआँ-हावड़ा 12353/12354  का रामनगर (जिम कॉर्बेट) तक विस्तार करें, ,क्योंकि  रामनगर, काशीपुर, बाज़पुर से कोई भी ट्रेन बिहार एवं बंगाल नही जाती, जबकि काठगोदाम से रोजाना बाघ एक्सप्रेस हावड़ा तक जाती है,
      ट्रेन के इस 85 किमी लंबे विस्तार से  विश्व विख्यात जिम कॉर्बेट पार्क रामनगर,देश का उच्च शिक्षा केंद्र IIM काशीपुर एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्थापित औधोगिक क्षेत्र बाज़पुर सीधे बिहार एवं बंगाल से जुड़ जाएँगे, इससे तराई के पंजाबी लोग मुगलसराय होते हुए, सिखों के धार्मिक स्थल श्री पटना साहिब भी जा सकेंगे,
      उत्तराखंड के पहाड़ की तलहटी से लगी इस 85 किमी लंबी रेल लाइन से ट्रेन गुजरने से, इस ट्रेन का महत्व बढ़ जाएगा, साथ ही कुमायूँ से गड़वाल तक पहाड़ मे बसे लोगो को भी ट्रेन लेना आसान होगा,इसके अलावा ट्रेन उत्तराखंड के पाँच विधानसभा क्षेत्रो(गदरपुर,बाज़पुर,काशीपुर,जसपुर,रामनगर)  के बीच से होकर गुज़रेगी, इस विस्तार से ट्रेन को कई गुना लाभ मिलेगा,

2- रामनगर, काशीपुर, बाज़पुर के लोग को रुद्रपुर (जिला मुख्यालय) जाने को कोई रेल सुविधा नहीं है, काशीपुर-रुद्रपुर सड़क मार्ग पर यातायात का भारी दवाब है, N.E.रेलवे के सबसे लंबे (23km) ब्लॉक सेक्शन गूलरभोज-लालकुआँ के बीच गूलरभोज से 13km दूरी पर टांडा रेन्ज़ क्रॉसिंग (बुड़ाखत्ता गाँव) पर हॉल्ट स्थापित करें, टांडा रेन्ज़ क्रॉसिंग से रुद्रपुर शहर (जिला मुख्यालय) की सड़क दूरी मात्र 9 किमी है, इससे रेलवे को रुद्रपुर के लिए प्रतिदिन हज़ारो अंतिरिक्त सवारिया मिलेंगी,  रेलवे को इसका अप्रत्याशित भरपूर लाभ मिलेगा,

3- काशीपुर से रात्रि 8.45 बजे लालकुआँ को और लालकुआँ से प्रातः 5.45 बज़े काशीपुर को एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन की माँग काफ़ी पुरानी है, इसे तुरंत पूरा किया जाय, ऐसा होने से लोगो को लोकल सेवा के अलावा लालकुआँ से रात्रि को (गोरखपुर आदि), काशीपुर से प्रातः (हरिद्वार आदि) को चलने वाली  लंबी दूरी  की गाडियो का भी लाभ मिलेगा, (काशीपुर से सायं 5.55 के बाद लालकुआँ जाने को, इसी प्रकार लालकुआँ  से सुबह 8.45 बजे से पहले काशीपुर जाने को कोई पैसेंजर गाड़ी नही है)

उत्तराखंड रेल सेवा विस्तार एवं रेलवे के वाणिज्य लाभ को ध्यान मे रखते हुए, इन तीन माँगो को अति शीघ्र पूरा  करें,