Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 26, 2012 - 21:20:55 PM


Title - साधु का शव बरामद 9505364
Posted by : railgenie on Jul 26, 2012 - 21:20:55 PM

रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक साधु का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहा पर शव पोस्टमार्टम किया गया।

जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर आज यात्रियों ने साधु का शव देखा तो जीआरपी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने साधु के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुचाया। बताया जाता है कि उक्त साधु रेलवे स्टेशन के पास घूमता रहता था। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है।