Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Oct 13, 2012 - 21:00:09 PM


Title - सांसदों ने यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की
Posted by : puneetmafia on Oct 13, 2012 - 21:00:09 PM

पूर्व मध्य रेल क्षेत्रीय उपयोगकत्र्ता परामर्शदातृ समिति की बैठक शुक्रवार को महाप्रबंधक बी.पी.खरे की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में पांचों रेल मंडलों समस्तीपुर, सोनपुर, दानापुर, मुगलसराय व धनबाद मंडल के डीआरएम के साथ ही पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के तमाम अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान परामर्शदातृ समिति के सदस्यों के साथ ही सांसद जगदानंद सिंह, मीना सिंह के साथ ही अन्य सांसद व उनके प्रतिनिधि मौजूद थे। सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। इस अवसर पर सांसद जगदानंद सिंह ने भभुआ रोड में पैदल उपरगामी एवं गुड्सशेड के साथ ही यात्री सुविधाओं में वृद्धि करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेल को इसपर विशेष ध्यान देना होगा कि डेडीकेटेड फ्रेट कारिडोर के निर्माण से यात्रियों को कोई परेशानी न हो।