Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 26, 2013 - 17:57:37 PM


Title - सहायक स्टेशन मास्टर का घेराव, ज्ञापन सौंपा
Posted by : eabhi200k on Aug 26, 2013 - 17:57:37 PM

कुशीनगर: लंबी दूरी के ट्रेनों के संचालन सहित सात सूत्रीय मांगों को पूर्वाँचल भ्रष्टाचार संघर्ष मुक्त विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सहायक स्टेशन मास्टर का घेराव कर विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा।
मंच के अध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा ने कहा कि बड़ी लाइन बने पूरे तीन साल हो गए लेकिन बड़ी ट्रेनों का संचलन सुनिश्चत नहीं हो सका। उधार की ट्रेनें चलाई गई जिसमें एक बंद हो गई दूसरी 31 अगस्त को बंद हो जाएगी। यह पूर्वाँचल वासियों के साथ अन्याय व धोखा है। कुशीनगर एक्सप्रेस को थावे होते हुए गोरखपुर वाया मुम्बई चलाया जाए। मांग में रेलवे स्टेशन प्रांगण में बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने, यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करना आदि शामिल था। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो जनांदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार गुप्त, हैदर अली राईनी, परशुराम कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, सुशील गोयल, गुनई कुशवाहा, सुनील शर्मा, राजू शर्मा, कृष्ण कुमार कुशवाहा, चांद मुहम्मद कुरैशी, रसीद अंसारी, संजय ऊर्फ समसे आलम, बबलू, लालचंद, शिवकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।