Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 16, 2012 - 09:01:40 AM


Title - सहरसा-मानसी रेलखंड पर बाधित हो सकता है परिचालन 9468443
Posted by : riteshexpert on Jul 16, 2012 - 09:01:40 AM

संवाद सूत्र, सलखुआ (सहरसा) : सहरसा-मानसी रेलखंड के फनगो हॉल्ट के समीप रेलवे लाइन पर आठ दिनों से जारी कटाव का खतरा कायम है। जारी है। तमाम प्रयासों के बावजूद कटाव पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अगर ट्रेनों का परिचालन बाधित होता है तो सहरसा, सुपौल, मधेपुरा सहित आसपास के जिलों की करीब चालीस लाख की आबादी का पटना सहित अन्य राज्यों से रेल संपर्क भंग हो जायेगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को सहरसा के जिलाधिकारी मिसबाह बारी एवं पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सत्यार्थी कटाव स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रेलवे के अधिकारियों से बात की।